फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की पांच पेटियों के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
बागेश्वर के बालीघाट में पांच पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम ने पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसओजी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बालीघाट तिराहे के पास मनोज पुरी (30) निवासी माणी गांव, दोफाड़ (बनलेख) की तलाशी ली। उसके कब्जे से चार पेटियों से 192 पव्वे और एक पेटी से अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में आबकारी अधिनियम की धारा 60 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
एसओजी प्रभारी रौतेला ने बताया है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अधिक मूल्य में शराब बेचने के लिए रीमा ले जा रहा था। शराब पकड़ने वाले दल में एसओजी के उप निरीक्षक दीपक बिष्ट, कोतवाली के उप निरीक्षक जीवन सिंह चुफाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थान में शराब पिलाने पर एक गिरफ्तार
बागेश्वर/गरुड़। सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पिलाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बुधवार को बैजनाथ के थानाध्यक्ष पंकज जोशी के निर्देशन में पुलिस टीम ने मन्यूड़ा के पास नवीन पाठक (38) निवासी ग्राम मन्यूड़ा, गागरीगोल थाना बैजनाथ को लोगों को शराब पिलाते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा- 60/21 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल कमल चंद्र, जीवन चंद्र पांडे शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें