भिकियासैंण(अल्मोड़ा)। नशे में वाहन दौड़ा रहे चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसआई विजय सिंह रावत ने बताया कि भिकियासैंण तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यूपी नंबर के एक पिकअप को रोका। चालक फारुख निवासी गदरपुर जिला यूएसनगर की जांच की तो वह वह नशे में मिला। उसे गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। उसके डीएल निरस्तीकरण के लिए पुलिस ने परिवहन विभाग को संस्तुति की है। संवाद