फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में जाम हुआ आम

विज्ञापन
बागेश्वर के गोमती पुल से एसबीआई तिराहे तक लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका गोमती पुल में स्ट्रीट लाइट लगा रही थी। स्ट्रीट लाइन लगाने के लिए पुल पर वाहन खड़ा किया गया था। गोमती पुल पर आवाजाही के लिए दो पुल बने हुए हैं। एसबीआई तिराहे से तहसील रोड में जाने वाले बाई ओर के पुल पर पालिका का वाहन खड़ा होने के कारण दाए ओर के पुल से वाहनों की दोनों ओर आवाजाही होने लगी, इस कारण 10 मिनट का जाम लग गया।
विज्ञापन

रविवार का दिन का होने के कारण ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था भी पुल पर नहीं थी। गोमती पुल क्षेत्र में अक्सर जाम लगता है। ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों की ढिलाई से अक्सर यातायात अनियंत्रित हो जाता है। जाम लगने के पीछे अहम कारण सड़कों पर किया गया अतिक्रमण भी है। अतिक्रमण के कारण जिला मुख्यालय की सड़कें संकरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें