फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: विजयादशमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई शस्त्र पूजा

Tue, 20 Oct 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में पारंपरिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों का पूजन कर जवानों ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर सीओ अजय साह के नेतृत्व पर पूजा के लिए वेदी सजाई गई। पुलिस के आधुनिक और पारंपरिक शस्त्रों की साफ-सफाई के बाद उन्हें व्यवस्थित ढंग से पूजा स्थल पर रखा गया। पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन कराई। अधिकारियों और जवानों ने शस्त्रों की पूजा की। पुलिसकर्मियों ने अपराध पर अंकुश लगाने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें