बागेश्वर। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायतों में जागरूकता सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
स्वजल के सामुदायिक विकास विशेषज्ञ गिरजा शंकर भट्ट ने बताया कि ग्राम सभाओं में ग्रामीणाें को ठोस-अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की जानकारी दी जाएगी। यह कार्यक्रम स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु थीम पर आधारित रहेगा। ग्रामीणों को एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सहभागिता और जन भागीदारी के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम के तहत गांव में पंचायत स्तर पर कूड़े का उचित प्रबंधन करने की जानकारी दी जाएगी। संवाद