फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा ने सरयू में लगाई छलांग, खोजबीन जारी

विज्ञापन
बागेश्वर में सरयू नदी में बुजुर्ग महिला की खोजबीन करते पुलिस और फायर कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के आरे गांव की एक बुजुर्ग महिला ने उफनती सरयू नदी में छलांग लगा दी। महिला का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर सर्विस की टीम खोजबीन में लगी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब सवा छह बजे आरे गांव की बुजुर्ग महिला गोपुली देवी (78) पत्नी त्रिलोक सिंह सरयू नदी में कूद गई। आसपास के लोगों ने महिला के नदी में कूदने की जानकारी पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ, पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। पूरे दिन महिला की खोजबीन हुई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। एफएसएसओ महेश चंद्र ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही जवान मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद संयुक्त टीम ने आरे से लेकर पगना के सक्तेश्वर तक महिला की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। फायर सर्विस, पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मय उपकरणों के महिला की तलाश में जुटे हुए हैं। नदी के हर छोर की तलाश की जा रही है। नदी का बहाव भी काफी तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें