बागेश्वर के कत्यूर बाजार में जर्जर मकान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के कत्यूर बाजार में एक भवन पूरी तरह से जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। व्यस्ततम इलाके में स्थित इस भवन के गिरने का खतरा है, जबकि वहां हर समय लोगों की आवाजाही रहती है। इसलिए भवन हादसे का कारण बन सकता है।
झूलापुल के पास इस मकान की छत पत्थर की स्लेटों से बनी है। छत में काफी बड़ी दरार पड़ गई है, जो लगातार बढ़ती जा रही है। यह व्यस्त इलाके में जर्जर भवन के नीचे कुछ लोग फड़ लगाकर सामान बेचते हैं। इन व्यापारियों समेत पड़ोसी लोग भी काफी चिंतित हैं। बताया जा रहा है कि मकान स्वामी बाहर रहते हैं। यदि मकान की छत में दरार और बढ़ती है तो छत ध्वस्त होकर सड़क में गिर सकती है। उन्होंने नगरपालिका और जिला प्रशासन से इस भवन को ध्वस्त करवाने की मांग की है। वहीं डीएम रंजना राजगुरु बताया कि नगरपालिका और पटवारी से मकान का स्थिति का पता लगाया जाएगा। जानकारी जुटाने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।