बागेश्वर नगर में जागरुकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट तथा छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण उरेडा की पहल पर नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयं सेवियों तथा अन्य छात्र-छात्राओं ने तहसील परिसर से नुमाईश मैदान तक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। रैली में शामिल प्रतिभागी तेल है अनमोल रतन इसे बचाओ करो जतन, करो साइकिल की सवारी दूर होगी प्रदूषण की बीमारी आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।
नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी, जिला युवक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल, दिलीप खेतवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऊर्जा आर्थिक विकास की मूलभूत आवश्यकता है। उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी ने कहा कि ऊर्जा की बढ़ती खपत से कोयला, तेल, गैस जैसे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता लगातार बढ़ रही है। इस कारण पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। इस मौके पर नरेंद्र खेतवाल, दिलीप खेतवाल नेे विचार रखे। कार्यक्रम में उरेडा परियोजना अधिकारी राकी कुमार, उरेडा अवर अभियंता मनोज बजेठा, माया शंकर मिश्रा, लो. मोहन धामी, मंजू होलरिया, सचिन बिष्ट, गोपाल चंद्र कोठारी, जगदीश चंद्र जोशी आदि मौजूद थे। संचालन एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने किया।