फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बैठक में नहीं पहुंचे जल संस्थान-ऊर्जा निगम के अधिकारी, एडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 21 Nov 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में आगामी शीतकाल, शीतलहर और संभावित बर्फबारी से निपटने की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संस्थान और ऊर्जा निगम के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर एडीएम एनएस नबियाल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोनों विभागों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों को बर्फबारी से बाधित होने वाले मार्गों का पूर्व चिन्हीकरण करने, जेसीबी मशीनों को तैयार रखने और मार्ग अवरुद्ध होते ही तुरंत यातायात बहाल करने, पाला संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही नियमित रूप से चूना और नमक का छिड़काव सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। उन्होंने एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में रैनबसेरों का चयन कर वहां साफ-सफाई, शौचालय, पानी, बिस्तर और कंबल आदि की समुचित व्यवस्था करने, रैनबसेरों के बाहर केयर टेकर का मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
जिला पूर्ति अधिकारी को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में खाद्य सामग्री का पर्याप्त स्टॉक समय से भेजने, पेट्रोल पंपों में ईंधन की उपलब्धता और आपातकालीन रिजर्व स्टॉक सुनिश्चित करने, घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस सेवाओं की कार्यशीलता सुनिश्चित करने, दवाइयों सहित आवश्यक सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रभारी सीईओ विनय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी जीबी पांडेय, ईई लोनिवि संजय पांडेय, अमित कुमार पटेल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें