विकास भवन परिसर की सफाई करते अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती के निर्देश पर विकास भवन परिसर में विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या के नेतृत्व में बृहद सफाई अभियान चलाया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर के चारों ओर की झाड़ियों का कटान करने के साथ ही कैंपस में पड़े कूड़े हटाया। सफाई अभियान में जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, मत्स्य निरीक्षक एमएस मियान, वैयक्तिक अधिकारी संतोष जोशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी थे।