फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराएं सारी व्यवस्थाएं

Sat, 03 May 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एसीएमओ डॉ. अनुपमा ह्यांकी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी चिकित्सकों को अलग-अलग गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले रोगियों को सारी सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल पहुंची एसीएमओ ने वार्ड, ओपीडी, आपातकालीन कक्ष और अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को डेंगू के लिए तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वार्ड के बैडों में लगी चादरों को रोज बदलने और शौचालयों में नियमित तीन बार सफाई करने निर्देश दिए। अस्पताल में तैनात चिकित्सकों के साथ बैठक कर उन्होंने सभी चिकित्सकों से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक अपने कार्य के साथ ही अस्पताल की एक व्यवस्था के नोडल के तौर पर कार्य करें। अस्पताल में संचालित सफाई व्यवस्था, कैंटीन और दवा आदि पर अलग-अलग चिकित्सकों की निगरानी रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें