बागेश्वर में बैठक करते जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नवगठित जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में सदस्यों ने एक, दूसरे से परिचय किया। एएमए अरुण कुमार बड़थ्वाल ने सदस्यों को विभाग के कामकाज की जानकारी दी। इस दौरान प्राधिकरण विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मेहता, सचिव पंकज पांडे, सवाल संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडे कृषक और भाष्कर तिवारी ओर से दिए गए मांगपत्र का अनुमोदन किया गया। प्राधिकरण हटाने का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा गया।
इस मौके पर इंदिरा परिहार ने लावारिस पशुओं के लिए गोसदन बनाने और गरुड़ में लाल पुल के जीर्णोद्धार, नया पुल बनाने की मांग की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने जिला पंचायत में सदस्यों के लिए जरूरी सुविधाएं जुटाने को कहा। जनार्दन लोहुमी ने बंदर, सुअर आदि वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने की मांग रखी। बैठक में सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र लाल, चंदन सिंह, मदन राम, पूजा आर्या, गोपा देवी धपोला, प्रभा देवी गढ़िया, पूरन सिंह गढ़िया, वंदना ऐठानी, रेखा देवी, रूपा कोरंगा, गोपाल सिंह, भावना देवी, सुनीता आर्या आदि मौजूद थे।