फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सर्वे बदलने पर जताई आपत्ति

Mon, 15 Oct 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में एसडीएम को ज्ञापन देते मॉउडियार-बनलेख के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रस्तावित सड़क का सर्वे बदलने को लेकर मौडियार के ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने मुख्यालय पहुंचकर डीएम के सामने विरोध जताया। आरोप लगाया कि उन्हें सड़क से वंचित करने की कोशिश की जा रही है। सर्वे बदलने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। 
विज्ञापन


सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि स्पेशल कंपोनेंट गांव मौडियार को सड़क सुविधा प्रदान किए जाने की मांग विगत कई सालों की जा रही है। मौडियार गांव की सड़क का निर्माण बनलेख से प्रस्तावित है। लेकिन अब नए सर्वे के तहत निर्माण की कोशिश की जा रही है। जबकि नए सर्वे के आधार पर महज 10 प्रतिशत लोगों को ही सड़क सुविधा का लाभ मिल सकेगा। जबकि बनलेख से मौडियार तक सड़क का निर्माण होगा तो अधिकांश जनता को यातायात का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण मनमाने तरीके से किया तो आंदोलन किया जाएगा।        
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें