ग्राम पंचायत बोहाला के हरज्यू मंदिर में आयोजित सातूं आठूं का मेले का रंगारंग समापन हो गया है। मेले में आयोजित सांस्कृतिक दलों ने मंगलवार की रात अपने कार्यक्रमों के जरिये देर रात तक समां बांधे रखा। कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों की शुरूआत ओ नंदा सुनंदा तू दैणी है जाये...गाकर किया। मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। लोक कला मंच कर्मी और कुमाऊं उत्थान समिति खर्क टम्टा के कलाकारों ने बेड़ूू पाको बारो मासा..., हरियां रुमाल पिंगली मिठाई...,घुघुति घुघुति...नी काटो नी काटेा हरियां जंगल... समेत कई अन्य मन मोहक गीत प्रस्तुत किए। वहां पर जिला पंचायत सदस्य गीता आर्या, पुजारी दीवान सिंह, मेला कमेटी के अध्यक्ष महिपाल मेहता, योगेश असवाल, पूरन रावल, पनी राम और नरेंद्र रावत आदि थे।