फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षकों के भरोसे 126 छात्र 

Wed, 30 Aug 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
स्कूलों में बच्चों के ‌भविष्य से 'गंदा' खिलवाड़
विज्ञापन

विज्ञापन
 सुदूरवर्ती राजकीय हाइस्कूल लमचूला में 126 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का जिम्मा मात्र दो शिक्षकों के हवाले है। अभिभावकों ने ऐलान किया है कि  शिक्षकों की तैनाती एक माह के अंदर नहीं हुई तो अभिभावक तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन

 लमूचूला के प्रधान मदन सिंह बिष्ट के अनुसार राजकीय हाइस्कूल लमचूला में उच्चीकरण के समय से मात्र दो शिक्षक तैनात है। इनमें से एक शिक्षक सरकारी अभिलेखों को तैयार करने और विभागीय बैठकों में अक्सर व्यस्त रहता है। जिसके चलते स्कूल में अध्ययनरत बच्चों का भविष्य अधर में है। अभिभावक शिक्षक संगठन और क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने शिक्षकों की तैनाती के संबंध में कई बार विभाग के आला अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत करा दिया है। विभाग ने आज तक समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। पीटीए और क्षेत्र के लोगों ने डीएम और सीईओ को भेजे ज्ञापन में कहा है कि शिक्षकों की तैनाती शीघ्र नहीं की गई तो वह जल्द ही तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे।  
विज्ञापन



लमचूला विद्यालय में दो शिक्षक ही तैनात हैं। शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेज दिया है। जल्द ही शिक्षकों की तैनाती हो जाएगी।
-हरीश चंद्र सिंह रावत, सीईओ बागेश्वर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें