फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडिका मंदिर का टूटा टिनशेड सुधारा जाए

Sun, 03 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। पिछले माह आए तेज अंधड़ से चंडिका मंदिर में क्षतिग्रस्त हुए टिनशेड का सुधार नहीं किया गया है। इसके चलते श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएसयूआई ने एसडीएम फिंचाराम चौहान को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र क्षतिग्रस्त टिनशेड का सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष अंकुर उपाध्याय ने कहा कि पिछले माह आए तेज अंधड़ से चंडिका मंदिर परिसर में बना टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया था। कई टिन उड़ गए थे। टिनशेड के क्षतिग्रस्त होने के कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जमीन में गिरे टिनशेड के कारण चोटिल होने का भी खतरा है। इसके बावजूद इसके सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। कुलदीप मेहता ने क्षतिग्रस्त टिनशेड का शीघ्र सुधार करने की मांग की। इनमें विजय परिहार, प्रकाश जोशी, अशोक धामी, भरत कोरंगा, पंकज कांडपाल, विक्की मिश्रा, प्रमोद परिहार, अमित परिहार, गोकुल परिहार, कौशल उपाध्याय, सूर्यभानु दफौटी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें