पकौड़ा कार्यक्रम में मौजूद एनएसयूआई कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी और प्रदेश सह प्रभारी सन्नी मेहता का स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री पकौड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया।
बुधवार को बागेश्वर पहुंचे एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी का जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री पकौड़ा योजना कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के मुखिया युवाओं को नौकरी देने के बजाय पकौड़े तलने को कह रहे हैं। इस अवसर पर दीपक मर्तोलिया, अमित परिहार, देवेंद्र बघरी, हिमांशु दानू, रुद्र पांडे, दीपक खेतवाल, अजय चंदोला, दिनेश कोरंगा, मुन्ना दानू आदि थे।