गरुड़ (बागेश्वर)। डिग्री कॉलेज गरुड़ के एनएसएस स्वयंसेवियों के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कैप्टन एनडी पंत ने कहा कि शिविर के दौरान मिले अनुभवों को दैनिक जीवन में भी अपनाना चाहिए।
पंत ने कहा कि एनएसएस से बच्चों में समाज सेवा की भावना का संचार होता है। शिविरों में प्रतिभाग करने से बच्चों में निखार आता है। एनएसएस शिविर जागरूकता के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए सभी लोगों से एकजुट होने को कहा।
एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिवप्रकाश राय ने सात दिवसीय शिविर की आख्या पढ़कर सुनाई। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान बच्चों ने बंड, चनोली, गागरीगोल आदि गांवों में कई रचनात्मक कार्य करने के साथ-साथ ग्रामीणों में जागरूकता लाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते कार्यवाह प्राचार्य डॉ. हेम चंद्र दुबे उत्तर ने एनएसएस के बारे में बताया। इस दौरान एनडी पंत पूर्व भीम सिंह कोरंगा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिवप्रकाश राय, तारा सिंह कठायत, शिक्षाविद हरी दत्त जोशी, डॉ. महेश कुमार, विभा राघव, संगीता कुमारी, नंदन सिंह नेगी, हरीश नेगी आदि ने विचार रखे।