फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरगोली गांव के सड़क से जुड़ने से ग्रामीणों में खुशी

Mon, 19 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और विधायक ललित फर्स्वाण के सहयोग से जिला मुख्यालय से करीब 74 किमी दूर देवतोली चौराहे से तीन किमी नरगोली-चंतोला सड़क का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत ने देवतोली से नरगोली-चंतोला सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। सड़क का काम शुरू होने से ग्रामीणों ने जश्न मनाया।

उन्होंने कहा कि वर्षाें पुरानी मांग पूरी होने से हर किसी को फायदा होगा। आशा जताई कि इस सड़क के बन जाने से उसका भविष्य में बेड़ीनाग-नरगोली सड़क से भी मिलान हो जाएगा। ग्रामीणों ने जिपं अध्यक्ष और विधायक की कार्यशैली की सराहना की। सड़क का निर्माण शुरू कराने में दिए गए सहयोग पर जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक का आभार जताया  है। आभार जताने वालों में प्रधान अनिल रौतेला नरगोली, राजेंद्र राम चंतोला, विधायक प्रतिनिधि कमल रावत, महेश रौतेला, लाल सिंह रावत, नवीन रौतेला और मनोहर रौतेला आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें