फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं रेडियो पर तो कहीं टीवी पर सुनी पीएम के मन की बात

Sun, 24 Apr 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के जिले के हड़बाड़ गांव में बैठक में मौजूद डीएम भूपाल सिंह मनराल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर रविवार को जनपद के सभी गांवों में खुली बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बैठकों में कहीं रेडियो पर तो कहीं टीवी सेटों में सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को देखा व सुना। 
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत ग्राम पंचायत पचार ग्राम प्रधान नवीन पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर ग्रामीणों को ग्राम पंचायत विकास योजना, ग्रामीण स्वच्छता, ग्रामीण विकास में महिलाओं की भूमिका सहित सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। डीआरडीए के वीर सिंह, वीडीओ विपिन उपाध्याय, ग्राम पंचायत अधिकारी हर राम आदि थे। कपकोट के ग्राम पंचायत रिखाड़ी में प्रधान शांति देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। एसडीएम कैलाश टोलिया ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने मनरेगा, 14वां वित्त, बाल विकास, समाज कल्याण, जलागम, वन पंचायत, विद्युत, सहित सभी विभागों की योजनाओं से अवगत कराया। बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट विकासखंड के सभी गांवों में बैठकों का आयोजन कर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। डीएम के निर्देश पर जिले के सभी गांवों में आयोजित बैठकों में लोगों ने टीवी सेटों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। 
विज्ञापन

हड़बाड़ गांव में डीएम भूपाल सिंह मनराल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें डीएम ने ग्रामीणों को शौचालय, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता आदि की जानकारी दी। बैठक में डीडीओ डॉ. महेश कुमार, बीडीओ संगीता आर्या आदि अधिकारी मौजूद थे। जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक ने बताया कि ग्राम पंचायतों में आयोजित बैठकों में जन सहयोग से गांवों के चहुंमुखी विकास पर चर्चा की गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें