फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुल पर खड़े वाहन होंगे जब्त

विज्ञापन
बागेश्वर में सरयू पुल का निरीक्षण कर मातहतों को निर्देश देते एसपी मणिकांत मिश्रा। संवाद न्यूज ए? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। अमर उजाला के अभियान का एक बार फिर असर हुआ है। एसपी मणिकांत मिश्रा अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए स्वयं सरयू पुल पर पहुंचे। उन्होंने पुल पर वाहन खड़े करने पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश मातहतों को दिए। पुल पर कोई वाहन खड़ा मिलता है तो उसे जब्त कर क्रेन अथवा जेसीबी के जरिये पुलिस लाइन पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को जोड़ने वाले नए सरयू पुल पर लंबे समय से वाहनों को खड़ा किया जा रहा था। अमर उजाला ने 17 और 18 नवंबर के अंक में पुल पर कब्जा शीर्षक से प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थी। एसपी मणिकांत मिश्रा खबर का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे स्वयं सरयू पुल पर पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली प्रभारी डीआर वर्मा से पुल पर वाहन पार्किंग सख्ती से रोकने के निर्देश दिए। कहा कि पुल पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं होना चाहिए। पुल पर जो वाहन खड़ा मिलेगा उसे जब्त कर पुलिस लाइन पहुंचा दिया जाए। कहा कि वह रोज पुल का जायजा लेंगे।
एसपी के मौका मुआयना करते समय समय पुल पर एक एंबुलेंस खड़ी थी। एसपी ने कोतवाल से एंबुलेंस की पार्किंग ट्रामा सेंटर के सामने खाली स्थान पर करवाने को कहा। कहा कि पुल पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं होना चाहिए। पुल पर वाहन खड़े होने से यातायात संचालन में बाधा पहुंचती है। पुल को भी नुकसान पहुंच सकता है। एसओजी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला भी मौके पर थे।
विज्ञापन

एसपी के जाते ही पुल पर पार्क की जा रही जेसीबी को हटवाया
बागेश्वर। एसपी मणिकांत मिश्रा पुल का निरीक्षण कर निकले ही थे कि एक जेसीबी चालक पुल पर जेसीबी खड़ी करने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्काल जेसीबी को वहां से हटाया और भविष्य में पुल पर जेसीबी खड़ी न करने की हिदायत दी। इसे देख लोगों ने बताया कि पुल पर जेसीबी तक पार्क होती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें