फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिजली के पोलों में चढ़ने में नहीं होगी दिक्कत

विज्ञापन
बागेश्वर नगरपालिका में स्काईलिफ्टर का शुभारंभ करते पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर पालिका क्षेत्र में अब कर्मचारियों को बिजली के पोलों में चढ़ने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। नगरपालिका परिषद ने 12.55 लाख रुपये की लागत से स्काईलिफ्ट वाहन खरीद खरीद लिया है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने मंगलवार को पूजा, अर्चना कर स्काईलिफ्ट वाहन का शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इस वाहन की मदद से पालिका के विद्युत कर्मियों को बिजली के खंभों में स्ट्रीट लाइट बदलने और नई लाइट लगाने में सुविधा प्राप्त होगी। कर्मचारियों को अब सीढ़ी लगाकर पोलों में चढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे नगर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग और फ्लेक्सी को हटाने का कार्य भी किया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए नगरपालिका लगातार अपने संसाधनों में वृद्धि कर रही है। कार्यक्रम में पालिका के ईई राजदेव जायसी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें