फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे शिक्षणेतर कर्मी

Wed, 07 Sep 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
धरना देते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेतर कर्मचारियों का ग्रेड पे और एसीपी का लाभ देने   की मांग को लेकर यहां चला आ रहा बेमियादी धरना बुधवार 23 वें दिन भी जारी  रहा। सभा में वक्ताओं ने मांगेें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



  आंदोलन स्थल मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में हुई सभा में कर्मचारियों ने कहा कि शासन लंबे समय से चले आ रहे आंदोलन की घोर उपेक्षा कर रही है। कर्मचारियों के साथ अन्याय अब और अधिक दिन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना देने वालों में अध्यक्ष योगेश  कांडपाल, गोकर्ण  शाही, पूरन लाल, नरेंद्र सिंह, सुरेश आर्या, त्रिलोक खेतवाल, दीवान भारती, जगदीश  गिरि, ठाकुर धपोला, गोकुल पांडेय, सुरेश दफौटी आदि शामिल थे। 

 उधर अल्मोड़ा में  शिक्षणेतर कर्मचारी बुधवार को भी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर हुई  सभा में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलन को एक माह  का समय पूरा होने जा रहा है लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ है। धरने पर अनुराग चंद्र, भूपाल बिष्ट, कैलाश तिवारी,  हिमांशु जोशी, कविता जोशी, गीता पांडे, चंपा भट्ट, भगवती देवी, धनुली  देवी, जयंती देवी, भागीरथी जीना, गिरीश पांडे, कपिल कुमार, द्रोपदी देवी,  गोपाल भंडारी, ललिता नेगी, विरेंद्र बिरौडिय़ा, विक्रम सिंह, हरीश जोशी,  सतीश तिवारी आदि बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें