फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बरेली में भी मिलेगी कुमाऊं की कीवी

विज्ञापन
कपकोट के ग्राम शामा में तैयार कीवी की फसल को बरेली भेजने के लिए पैकिंग करते ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के ग्राम शामा निवासी किसान भवान सिंह कोरंगा की मेहनत रंग लायी है। उनके द्वारा उत्पादित 12 क्विंटल कीवी शनिवार को बरेली मंडी के लिए भेज दी गई है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने मिनी ट्रक में लदी कीवी को हरी झंडी दिखाकर बरेली के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

देव ने कहा कि अन्य किसानों को भी भवान सिंह कोरंगा से प्रेरणा लेकर कीवी का उत्पादन करना चाहिए। कीवी उत्पादन आमदनी का अच्छा जरिया बन सकता है। इस तरह की खेती कर स्थानीय किसान आत्मनिर्भर बन सकेंगे। साथ ही कुछ हद तक पलायन भी रुक सकेगा। भवान सिंह कोरंगा ने बताया कि इस साल कीवी का दोगुना उत्पादन हुआ है। इस बार 50 क्विंटल कीवी उत्पादित की है। कृषि व्यवसाय के टीम लीडर नरेश बिनवाल ने बताया कि इस वर्ष कीवी का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को परमार विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में भ्रमण कराया गया। कीवी की अधिक कीमत प्राप्त करने के लिए उन्हें आकर्षक कीवी बॉक्स में पैक कर मंडी में भेजा जा रहा है। इस मौके पर ग्राम्या के रामरेख, ब्रजेश कुमार, सहकारिता के राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें