पिछली 15, 16 जनवरी को भारी हिमपात से कांडा, ताकुला, कौसानी मार्ग पर चीड़ के पेड़ टूट गए थे। वन विभाग ने वन विकास निगम के माध्यम से इन्हें कटवाया है। निगम ने पेड़ों को काटकर सड़क के किनारे रखवाया। इससे सड़क सिकुड़ गई।
हाल में गर्मी बढ़ने के कारण चीड़ के जंगलों में आग लगने लगी। कुछ स्थानों पर चीड़ के गिल्टे आग की चपेट में आने लगे थे। आग के खतरे को भांपते हुए अब निगम ने इस लकड़ी का उठान शुरू करवा दिया है। इन्हें ट्रकों में भरकर मैदानी क्षेत्र के गोदाम में भेजा जा रहा है।