फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर व्यापारी को देना होगा शुल्क

Mon, 04 Feb 2019 11:17 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर की नगर पालिका सभागार की बोर्ड बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष और विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले हर व्यापारी को अब पालिका को व्यापार शुल्क अदा करना होगा। अभी तक पालिका कुछ ही व्यवसायों के व्यापारियों से यह शुल्क वसूला जाता था। सोमवार को नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया है।

विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह भी तय किया गया कि इस शुल्क निर्धारण के लिए समिति का गठन किया जाएगा। पहले कई व्यापारी इस दायरे में नहीं आते थे। बैठक में सभासदों ने अपने अपने वार्डों में विकास कार्यों के प्रस्ताव पेश किये। 

बैठक में मौजूद विधायक चंदन दास ने कहा कि नगर के विकास के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। ईओ राजदेव जायसी ने पालिका की वित्तीय स्थिति के बारे में बोर्ड को अवगत कराया। बताया कि राज्य वित्त और 14वें वित्त सहित ग्राम पंचायतों से मिले 87 लाख की राशि से विकास कार्य कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


बैठक में यह रहे मौजूद
सभासद भूपेंद्र सुयाल, बबिता पांडे, नीमा दफौटी, नीमा ड्याराकोटी, धीरेंद्र परिहार, मुन्नी मेहता, प्रेम सिंह हरड़िया, कैलाश आर्य, नवीन आर्य, रूपा देवी, नितेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि रमेश साह गंगोला

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • ढाई करोड़ से होगा मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण
  • प्रकटेश्वर मंदिर व तहसील रोड पर पार्किंग स्थलों में लगेगी टाइल
  • चंडिका मंदिर में बनेगा चिल्ड्रन पार्क,
  • स्वराज भवन का होगा जीर्णोद्धार
  • स्वराज भवन में बनेगा बारात घर, भूतल पर बैंक
  • डोर टू डोर कूड़ा संग्रह के लिए महिला समूहों को वरीयता
  • प्रधानमंत्री आवास योजना में लिए जाएंगे नए प्रस्ताव
  • कपकोट रोड में सुलभ शौचालय का होगा व्यवसायिक इस्तेमाल
  • स्लाटर हाउस को किया जाएगा आधुनिक
  • सभी वार्डों में सभासदों के मुताबिक रास्ते, नाली व पथ प्रकाश का होगा इंतजाम
  • नए वार्डों में पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति


नुमाइश मैदान का न्यूनतम किराया बढ़कर हुआ 2 हजार
अब नुमाइश मैदान में आयोजनों के लिए ज्यादा शुल्क देना होगा। पालिका ने प्रति वर्ग फिट की दर से किराया निर्धारित किया है। इसमें 1000 वर्ग फिट तक का दो रुपये प्रति वर्ग फिट के हिसाब से दो हजार रुपये शुल्क देना होगा। 1000 वर्ग फिट से जितनी अधिक भूमि लेंगे उसका 50 पैसे प्रति फिट देना होगा। यानी 1100 फिट लेने पर एक हजार फिट के 2000 रुपये और बाकी के 100 फिट के 50 रुपये देने होंगे।

डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने पर वसूला जाएगा यूजर चार्ज
कपकोट। नगर पंचायत की बैठक में डोर टूट डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए यूजर चार्ज वसूलने सहित विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट की अध्यक्षता में पंचायत परिसर में हुई बैठक में किन्नरों द्वारा बच्चे के जन्म, शादी विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यों में लोगों से मनमानी वसूली पर रोक लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन के साथ जल्द बैठक करने और कूड़ा उठाने के लिए एक और वाहन खरीदने की मांग की गई। बैठक का संचालन ईओ कृपाली सिंह ने किया। वहां शामली देव, तनुज तिरूवा, प्रवीण ऐठानी, दीपक ऐठानी, डुंगर सिंह रावत, गोविंद कपकोटी, सुaदर देव, कवींद्र मेहता, चंदन, सुरेश आदि थे।

ये प्रस्ताव हुए पारित

  •  डोर टू डोर कूड़े को उठाने के लिए यूजर चार्ज वसूले जाएगा
  •  आउटसोर्सिंग के जरिए लिपिक और पर्यावरण मित्रों की तैनाती करने
  •  मीट मांस विक्रेताओं के साथ बैठक करके स्लॉटर हाउस बनाया जाएगा
  •  वार्डों में स्टील कूड़ेदान
  •  मोबाइल टॉयलेट की सुुविधा
  •  लावारिस पशुओं का इंतजाम किया जाएगा
  •  कटखने बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था की जाएगी
  •  सिंचाई विभाग से पूर्व में निर्मित गूलों का पुनर्निर्माण होगा 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें