फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: संपत्ति और वैभव कर के नोटिस को निरस्त करने की मांग

विज्ञापन
बागेश्वर जिला पंचायत में जिपं अध्यक्ष बसंती देव को ज्ञापन सौंपते होटल कारोबारी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कौसानी के होटल कारोबारियों ने जिला पंचायत की ओर से संपत्ति और वैभव कर (लक्जरी टैक्स) का नोटिस भेजे जाने पर विरोध जताया और जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन देकर नोटिस को निरस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी के नेतृत्व में होटल कारोबारियों ने जिपं अध्यक्ष बसंती देव को ज्ञापन देकर कहा कि प्रदेश के किसी भी जिला पंचायत क्षेत्र में संपत्ति और वैभव कर नहीं लिया जा रहा है, ऐसे में कौसानी के होटल कारोबारियों के लिए कर का निर्धारण का न्यायसंगत नहीं है।
जिला पंचायत की ओर से होटल कारोबारियों को किसी तरह की सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में कर लगाना भी आधारहीन है। कहा कि सभी होटल कारोबारी जिला पंचायत को वार्षिक लाइसेंस शुल्क प्रतिवर्ष नियमित रूप से दे रहे हैं। उसके बाद भी जिला पंचायत की ओर से संपत्ति और वैभव कर का नोटिस देना न्यायसंगत नहीं है। पूर्व में भी जिला पंचायत को ज्ञापन दिय गया था, लेकिन उसका संज्ञान नहीं लिया गया। होटल कारोबारियों ने नोटिस को तत्काल निरस्त करने की मांग की। वहां पर एसोसिएशन के सचिव गजेंद्र मेहरा, बीडी जोशी, ओमप्रकाश ऐठानी, नंदन किरमोलिया, राजेश खर्कवाल, भयु मेहरा, सतीश जोशी, अमर बिष्ट, भुवन पांडे, मनोज बिष्ट, हरेंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
होटल कारोबारियों की ओर से उठाई गई समस्या को सदन में रखा जाएगा। सदन में ही इस मामले का हल निकाला जाएगा।
-बसंती देव, जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें