अंबेहटा में इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
एससी वर्ग के बीएड टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षित बेरोजगारों की बैठक में शिक्षकों के बैकलॉग के पदों को भरने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई गई। प्रशिक्षित बेरोजगारों ने कहा कि यदि आचार संहिता से पूर्व विज्ञप्ति जारी नहीं की गई तो अनुसूचित जाति के सभी प्रशिक्षित बेरोजगार चुनावों का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।
बागनाथ मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में प्रशिक्षित बेरोजगारों ने कहा कि वर्ष 2010 से प्राथमिक शिक्षकों के अनुसूचित जाति के पदों को बैकलॉग से नहीं भरा जा रहा है। कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद भी सरकार की ओर से विज्ञप्ति जारी नहीं की जा रही है। कहा कि यदि आचार संहिता से पहले विज्ञप्ति जारी नहीं होती है तो सभी बेरोजगार आगामी विधान सभा चुनावों का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में हेमंत लाल, सुनील कुमार, संतोष कुमार, ताराचंद्र, विमल कुमार, प्रमोद कुमार, सुकलेश कुमार, पूनम टम्टा, गीता टम्टा, सुनील चंद्र आदि बेरोजगार उपस्थित थे।