फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ के सेवानिवृत्त होने पर ठप हो सकते हैं सामान्य प्रसव

Sat, 24 Oct 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति एक बार फिर गंभीर चुनौतियों के मुहाने पर खड़ी है। जिला अस्पताल में वर्तमान में महिलाओं के स्वास्थ्य उपचार और प्रसव के लिए एक महिला रोग विशेषज्ञ और एक वरिष्ठ महिला चिकित्साधिकारी अपनी सेवाएं दे रही हैं। वरिष्ठ महिला चिकित्साधिकारी अपने लंबे अनुभव से अस्पताल में सामान्य प्रसव कराने की जिम्मेदारी संभालती आ रही हैं, जबकि दूसरी महिला रोग विशेषज्ञ सर्जरी वाले प्रसव करती हैं। ऐसे में आगामी 31 अक्तूबर को वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. गायत्री पांगती के सेवानिवृत्त होने से जिले की पूरी प्रसव व्यवस्था पर बड़ा संकट खड़ा होने वाला है।
विज्ञापन

वर्तमान स्थिति यह है कि पूरे पर्वतीय जिले के किसी भी सीएचसी में प्रसव की मुकम्मल व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। इसके चलते जिलेभर के तमाम सामान्य और जटिल प्रसव मामलों का दबाव सीधे जिला अस्पताल पर ही रहता है। डॉ. गायत्री पांगती की सेवानिवृत्ति के बाद जिले में सामान्य प्रसव कराना भी एक बड़ी चुनौती बन जाएगा, क्योंकि तब यह पूरी जिम्मेदारी एकमात्र महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रीमा उपाध्याय के कंधों पर आ जाएगी। अकेले एक डॉक्टर के भरोसे जिलेभर के अस्पतालों और ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवतियों की देखरेख करना व्यावहारिक रूप से बेहद कठिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें