विधायक ललित फर्स्वाण ने नवस्वीकृत तीन किमी लंबी सड़क के निर्माण का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि सड़क बनने से जहां क्षेत्र के लोगों की यातायात की समस्या हल होगी, वहीं गांवों के विकास में भी तेज आएगी। सरकार विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने लोनिवि से सड़क के प्रस्तावित काम पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने कहा कि सड़क ही विकास का रास्ता होता है।
उन्होंने कहा कि सड़क बनने से विकास में और तेजी आएगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही ने क्षेत्र के लोगों की वर्षों से चली आ रही थी। सड़क बनने से लोगों को खासी सुविधा मिलेगी। यहां मोहन सिंह कपकोटी, भीम सिंह गढ़िया, दरवान सिंह, बहादुर सिंह कोरंगा, पूर्व प्रधान गिरीश आर्य, नंदन सिंह, हरीश सिंह आदि थे।