फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: छात्रसंघ चुनाव के लिए 24 को नामांकन, 27 को मतदान, मतगणना और शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर सहित जिले के महाविद्याालय कांडा, गरुड़, दुगनाकुरी और कपकोट में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार 24 सितंबर को नामांकन, 27 सितंबर को मतदान और मतगणना के बाद शपथ ग्रहण आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

पंडित बीडी पांडेय परिसर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुष्पा ने छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार 23 सितंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 24 सितंबर को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे से प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। 25 सितंबर को आमसभा का आयोजन किया जाएगा। 26 सितंबर को मतदान की तैयारियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर परिसर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी प्रत्याशियों को लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों से अवगत करा दिया गया है। संवाद


पोस्टर हटाने पर निदेशक का घेराव
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद परिसर प्रशासन ने परिसर में लगे पोस्टरों को हटाना शुरू कर दिया। जिससे एनएसयूआई के कार्यकर्ता नाराज हो गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने निदेशक का घेराव कर परिसर में लगे पोस्टरों को न हटाने की मांग की। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव से संबंधित पोस्टरों को लगाने का काम रुकवा दिया। इस मौके पर सागर जोशी, पंकज पपोला, पंकज दानू, दीपक खड़ाई आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें