बागेश्वर के रैखोली में आयोजित बैठक में मौजूद लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के रैखोली ग्राम पंचायत के लोगों ने शराब बेचने और शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्राम पंचायत ने निर्णय लिया है कि शराब बेचने वाले के साथ ही शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ ग्राम पंचायत कार्रवाई करेगी।
ग्राम प्रधान मोनिका देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम पंचायत में अवैध शराब की बिक्री और शराब पीकर गांव का माहौल खराब करने वाले तत्वों की हरकतों को लेकर नाराजगी जताई गई। कहा कि इससे ग्राम पंचायत का माहौल खराब हो रहा है।
सर्वसम्मति से तय किया गया कि गांव में कोई भी व्यक्ति शराब बेचेगा या शराब पीकर उत्पाद मचाएगा तो उसके खिलाफ ग्राम पंचायत तो कार्रवाई करेगी। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन को भी इसकी सूचना दी जाएगी। शराबी के कारण कोई भी घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार उक्त शराबी रहेगा।
बैठक में बालम सिंह, कुंदन सिंह, मोहन सिंह, भगवान सिंह, पूरन सिंह, नर सिंह, त्रिलोक सिंह, पान सिंह, शंकर सिंह, सुंदर सिंह, गणेश सिंह, गोपाल सिंह, राम सिंह, जीवन सिंह समेत तमाम लोग मौजूद थे।