बागेश्वर। जिला मुख्यालय में घरेलू गैस सिलिंडर के रोस्टरवार वितरण में आई गड़बड़ी का असर वितरण केंद्रों पर दिख रहा है। कहीं 10 तो कहीं 15 दिन के बाद सिलिंडर बंट रहे हैं। लोग सिलिंडर पाने के लिए वाहन आने से कई घंटे पहले ही लाइन में लग रहे हैं। गैस भराने के लिए लोगों को भूख, प्यास और धूप की चिंता भी नहीं हो रही है।
बुधवार को नगर की तहसील रोड के उपभोक्ताओं का 15 दिन का इंतजार पूरा हुआ। तहसील रोड और फायर सर्विस के पास तक अलग-अलग स्पॉट पर गैस बांटी गई। सिलिंडर भराने के लिए वाहन आने से पहले ही लोगों ने लाइन लगा दी थी।
सिंलिडरों की खपत हो जाने के बाद कुछ उपभोक्ताओं को दूसरी गाड़ी आने तक इंतजार करना पड़ा।