नगर के करीब स्थित खोली ग्राम समूह में सिंचाई व्यवस्था ठप है। यहां तीन हजार नाली पर धान की बुआई के लिए तैयारी नहीं हो पा रही है। यहां नहर कमेड़ी में गोमती नदी से बनी है।
कमेड़ी से खोली तक इसकी लंबाई पांच किमी है। नहर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। आजकल नहर में पानी नहीं आ रहा है, जिससे किसान परेशान हैं। सिंचाई विभाग ने पानी चलाया है, लेकिन नहर जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से पानी आगे नहीं बढ़ रहा है।
अधिकारियों का कहना है आगे की बाधाओं को दूर करने के लिए बेलदार रखा गया है, लेकिन बेलदार भी वहां से नदारद है। यही हालत रही तो तीन हजार नाली जमीन में धान की बुआई का काम नहीं हो सकेगा।