फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिउडियार में 18 दिनों से नहीं आया पानी

विज्ञापन
कांडा के विजयपुर में पानी नहीं आने पर स्टेंड पोस्ट पर खाली बर्तनों के साथ विरोध जताती महिलाएं। सं - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। कांडा तहसील के सानिउडियार गांव में पिछले 18 दिनों से पेयजल संकट है। 23 परिवार पेयजल आपूर्ति न होने की वजह से परेशान हैं। ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सानिउडियार गांव के छुरमलधार और पैयापानी तोक के लिए करीब 40 साल पहले पेयजल योजना बनी थी। वह अब जर्जर हो गई है। टंकी में दरार आने के कारण रिसाव हो रहा है। स्रोत में पानी कम होने के कारण भी दिक्कत है। गांव तक पानी पहुंच नहीं पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी आने से पहले ही पानी की इतनी किल्लत हो रही है। विभाग को जानकारी होने के बावजूद समाधान नहीं खोजा जा रहा है। इधर, जेई विरेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीण खुली बैठक कर पेयजल लाइन की मरम्मत का प्रस्ताव भेजेंगे तो वह आंगणन का प्रस्ताव तैयार करेंगे। फिलहाल लाइन की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें