फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजियाखेत के लोगों को 20वें दिन भी नहीं मिला पानी

विज्ञापन
बागेश्वर के मजियाखेत में टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के मजियाखेत में 20वें दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं हुई। पानी न आने से इलाके के लोग परेशान हो गए हैं। मजियाखेत की पेयजल योजना नगर पालिका की है। नगर पालिका टैंकरों से पानी की आपूर्ति कर रही है। लोग गधेरों से भी जलापूर्ति कर रहे हैं। पेयजल लाइन में आई खराबी के कारण मजियाखेत वासी परेशान हैं। लोग पेयजल के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों, गधेरों की दौड़ लगा रहे हैं। दिनभर लोग पानी की ही व्यवस्था में लगे रहते हैं। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि पेयजल योजना के पाइपों में हवा भरने से पानी की आपूर्ति ठप है। 20 दिन बाद भी जलापूर्ति न होने पर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें