फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के 92 आंगनबाड़ी केंद्रों और 78 स्कूलों में पानी की व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में 78 स्कूल और 92 आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी की व्यवस्था न होने के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। डीएम ने पानी से वंचित स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम विनीत कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी पदमेंद्र सकलानी ने बताया कि 61 प्राइमरी स्कूल और 17 जूनियर हाईस्कूल में पेयजल संयोजन नहीं है। उन्होंने कहा कि 16 प्राइमरी स्कूल, सात जूनियर हाईस्कूल और दो इंटर कॉलेज में की पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट ने भी 92 आंगनबाड़ी केंद्रों के पेयजल विहीन होने की बात कही, जिनमें गरुड़ ब्लॉक के 34, कपकोट ब्लॉक के 17 और बागेश्वर ब्लॉक के 41 केंद्र शामिल हैं।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची पेयजल निगम व जल संस्थान को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सर्वेक्षण कर 15 अक्तूबर तक डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वन और राजस्व क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों की सूची तैयार करवाने को कहा। प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही को डीपीआर 12 अक्तूबर तक उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें