फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शौचालय बनाया नहीं, प्रधान के लिए करा दिया नामांकन

Tue, 08 Jul 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपत्तियों की सुनवाई का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान अधिकांश शिकायतें दो जगह नामांकन, शैक्षिक योग्यता आदि को लेकर हैं।
विज्ञापन

कपकोट में दो शिकायतें बड़ी रोचक मिली हैं। प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के घर में शौचालय तक नहीं बने हैं। इनमें एक का नामांकन निरस्त हो गया है जबकि दूसरे की जांच चल रही है।
बागेश्वर विकासखंड में आठ आपत्तियां आई थी। आरओ अनुराग मिश्रा ने बताया कि साक्ष्यों की कमी के कारण आपत्ति दर्ज नहीं की गई। सभी लोगों से साक्ष्य लेकर आने को कहा गया है। कपकोट में पांच आपत्तियां दर्ज की गईं थी। जिनमें ग्राम प्रधान के दो उम्मीदवारों के पास शौचालय ही नहीं थे।
विज्ञापन

आरओ अंबरीश रावत ने बताया कि छुरिया से ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी का नामांकन शौचालय नहीं होने के कारण निरस्त किया गया है। द्वाली से ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी के यहां भी शौचालय नहीं होने की आपत्ति मिली है। मंगलवार को उसकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि बदियाकोट के एक ग्राम पंचायत सदस्य का आवेदन भी निरस्त हुआ है। इसके अलावा तीन अन्य आपत्तियों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें