फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तो अब प्रभारियों से भी विहीन हो जाएंगे माध्यमिक विद्यालय

Thu, 16 Nov 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों की कमी से जूझ रहे जिले के माध्यमिक विद्यालयों की परेशानी बढ़ने वाली है। राजकीय शिक्षक संघ ने प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे संगठन के सदस्यों से 17 नवंबर से अपने पद से इस्तीफा देने का आह्वान किया है। इसके बाद कई विद्यालयों के प्रभारियों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। हालांकि एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन के प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक अपने पदों पर बने रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में 61 इंटर काॅलेज में से मात्र दो में स्थायी प्रधानाचार्य तैनात हैं, जबकि 32 के सापेक्ष सात हाईस्कूल में ही स्थायी प्रधानाध्यापक हैं। अन्य सभी माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के पद प्रभारियों के भरोसे चल रहे हैं। अधिकतर विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों के पद पर राजकीय शिक्षक संघ के सदस्य जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अगर सभी प्रभारियों ने इस्तीफा दे दिया तो 70 से अधिक विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य से भी विहीन हो जाएंगे।
एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा ने बताया कि करीब 10 विद्यालयों में संगठन के प्रभारी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। फिलहाल वह अपने पदों पर बने रहेंगे।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल दत्त पंत ने बताया कि प्रधानाचार्यों के शत-प्रतिशत पद पदोन्नति से भरने की मांग को लेकर गरुड़ और कपकोट विकासखंड के कई प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार तक इस्तीफा देने वालों का आंकड़ा साफ हो जाएगा।
विज्ञापन




शासन से जो भी निर्देश मिलेंगे, उनका अनुपालन किया जाएगा। विद्यालयों की व्यवस्था में व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा।
जीएस सौन मुख्य शिक्षाधिकारी बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें