फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जलता रहा पौड़ीधार के पास का जंगल

Thu, 16 Nov 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में पौड़ीधार के जंगल से उठता धुंआ। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। शीतकाल में भी जंगल जलने लगे हैं। पौड़ीधार के पास के जंगल में आग लगने की घटना सामने आई है। बृहस्पतिवार को पौड़ीधार के पास के जंगल में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से जंगल जलने लगा।
विज्ञापन

थोड़ी ही देर में आग ने जंगल के काफी बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। जंगल से धुएं के गुबार उठने लगे। जंगल से दिनभर धुआं उठता रहा। शीतकाल में जंगल में आग लगने के पीछे शरारती तत्वों का हाथ माना जा रहा है। जंगली जानवरों के शिकार के लिए अराजक तत्व जंगल में आग लगा देते हैं। वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत का कहना है कि जंगल में आग लगने की जानकारी नहीं मिली। जानकारी हासिल की जा रही है। आग बुझाई जाएगी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें