फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: विसरा भेजने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 20 Mar 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के जोशीगांव में किराये के कमरे में मृत मिली महिला और तीन बच्चों की मौत का कारण जानने के लिए मृतकों का विसरा अभी रुद्रपुर की प्रयोगशाला में नहीं भेजा जा सका है। इसके लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिला अस्पताल के तीन डॉक्टर का पैनल चौथे दिन भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को नहीं दे सका है।
विज्ञापन

कपकोट के ग्राम भनार निवासी भूपाल राम का परिवार यहां जिला मुख्यालय के नजदीक जोशीगांव (घिरौली) में किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी नंदी देवी (40), बेटी अंजलि (14), बेटे कृष्णा (8), बेटे भास्कर (छह माह) के शव 16 मार्च को इसी मकान में मिले थे। जिला अस्पताल की मोर्चरी में 17 मार्च को तीन डॉक्टर के पैनल ने सड़े-गले शवों का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम में मृत्यु के कारण का खुलासा न होने से मृतकों का विसरा रुद्रपुर की प्रयोगशाला में भेजने का निर्णय लिया गया था लेकिन अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिल सकी है।
जांच अधिकारी कपकोट के एसओ कैलाश सिंह बिष्ट का कहना है कि जांच के लिए विसरा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही भेजा जा सकता है। वह सोमवार को स्वयं पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने जिला अस्पताल गए थे लेकिन डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार न होने की बात बताई। जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने की बात कही गई। सीओ अंकित कंडारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही विसरा जांच के लिए रुद्रपुर की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन




भोपाल को धोखाधड़ी के मामले में नोटिस
बागेश्वर। बागेश्वर कोतवाली में बीते 10 मार्च को दर्ज धोखाधड़ी की केस में आरोपी भूपाल राम को पुलिस ने नोटिस जारी किया है। सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि शव मिलने के मामले में भूपाल के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें