बागेश्वर में लाकडाउन की अवधि में हैंडपंप में पानी भरने को लगी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। लॉकडाउन की अवधि में छूट के दौरान लोग हैंडपंप पर पानी भरने के लिए टूट रहे हैं। जिला मुख्यालय में सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे हैंडपंपों, जलधारों में पानी भरने वाले लोगों की भीड़ लग रही है। सबसे अधिक दबाव तहसील रोड पर लोनिवि की आवासीय कॉलोनी के पास स्थित हैंडपंप पर है। इस हैंडपंप का पानी पीने के लिए अच्छा माना जाता है। पानी भरने की आपाधापी में शारीरिक लोग दूरी की भी अनदेखी कर रहे हैं।