फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धरमघर-दिल्ली बस सेवा का बागेश्वर से होगा संचालन

Mon, 14 Jul 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। यात्रियों का साथ नहीं मिलने से रोडवेज की धरमघर-दिल्ली सेवा का संचालन अब बागेश्वर से किया जाएगा। दो दिन तक बिना यात्रियों के बस चलाने के बाद डिपो ने अब ग्रामीण क्षेत्र के सेवा बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर टैक्सियों की बढ़ती संख्या का सीधा असर बस सेवाओं पर पड़ा है। दिल्ली-धमरघर बस सेवा भी कई बार यात्रियों की कमी के कारण अनियमित हुई थी। दिल्ली से बागेश्वर तक बस को पर्याप्त यात्री मिलते हैं लेकिन धरमघर के लिए यात्रियों की कमी रहती है।
डिपो के नए सहायक महाप्रबंधक के आने से पूर्व भी सेवा अनियमित चल रही थी। उन्होंने इसे सुचारू करने का फैसला किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। धरमघर से बागेश्वर तक आने के लिए बस को स्यांकोट, जलमानी, पचार, रीमा, बनलेख, दोफाड़, चौंरा आदि छोटी-छोटी बाजारों से आना होता है।
विज्ञापन

बावजूद इसके बस में बैठने के लिए यात्री नहीं मिल रहे थे। एआरएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि खाली बस चलाने से भार बढ़ रहा था, जिसे देखते हुए फिलहाल बस का संचालन बागेश्वर से दिल्ली के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें