फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों के अभाव में कई रूटों पर नहीं चल रही केमू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोविड कर्फ्यू के बीच अंतरराज्यीय वाहनों में सौ प्रतिशत सवारियों के संचालन की एसओपी जारी होने के बाद भी कम लोग यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय केमू स्टेशन से सिर्फ हल्द्वानी के लिए ही बसें चल रही हैं। यात्री न मिलने के कारण अन्य रूटों पर एक भी बस नहीं चल रही है। सोमवार से सभी रूटों पर केमू चलने की संभावना है।
50 प्रतिशत सवारियां ले जाने और किराए में कोई बढ़ोतरी न होने के कारण केमू की बेमियादी हड़ताल दो मई से नौ जून तक रही। पहाड़ की जीवन रेखा कही जाने वाली केमू की बसें इस अवधि में ठप थीं।
विज्ञापन

छोटे वाहन चालकों की मनमानी सवारियों पर भारी पड़ रही है। केमू न चलने से लोग ज्यादा किराया चुका रहे हैं। ज्यादा किराया लेने के कारण कोविड कर्फ्यू के बीच कई टैक्सियों का चालान हो चुका है।
फिर भी टैक्सी चालकों की मनमानी नहीं रुक सकी है। अब 10 जून से सौ प्रतिशत सवारियों के संचालन की एसओपी जारी होने के बाद अब केमू की बसें चलने लगी हैं।
लोग भी सभी मार्गों पर केमू की बस चलने का इंतजार कर रहे हैं। केमू स्टेशन प्रभारी धरणीधर जोशी ने बताया कि बागेश्वर बस अड्डे से विभिन्न मार्गों के लिए करीब 55 बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन

अभी बागेश्वर से छह केमू की बसें ताकुला और गरुड़ होकर हल्द्वानी जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से अन्य मार्गों के लिए भी केमू की बसें चलाईं जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें