बागेश्वर के ताकुला रोड पर खड़े वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में पार्किंग स्थलों का नितांत अभाव है। शहर में एक भी पार्किंग स्थल नहीं है। 50 हजार आबादी वाले शहर में पार्किंग स्थल न होने के कारण वाहन संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पार्किंग न होने के कारण सड़क के किनारे वाहन खड़े रहते हैं। इस कारण वाहन स्वामियों को अक्सर पुलिस के चालान भुगतने पड़ते हैं।
गाड़ी खड़ी करने के 15 से 20 रुपये
वाहनों की पार्किंग के लिए नगरपालिका ने कपकोट रोड और ताकुला रोड में सड़क किनारे खुले पार्किंग स्थल बनाए हैं। इन पार्किंगों से पालिका 15 रुपया प्रति वाहन वसूलती है। नगर में महंत बगीचे के पास दो निजी पार्किंग स्थल हैं। इनमें 20 रुपया प्रति वाहन लिया जाता है। इनमें अधिकांश टैक्सियां खड़ी रहती हैं।
बागेश्वर के नो पार्किंग जोन
बागेश्वर नगर में अस्पताल गेट, गोमती पुल, तहसील गेट, पोस्टआफिस के प्रवेश द्वार के साथ ही लगभग संपूर्ण नगर नो पार्किंग जोन है। दुपहिया वाहनों को सड़क पर डाली गई सफेद लाइन के भीतर खड़े करने की अनुमति है। लाइन से बाहर वाहन खड़ा होने पर चालान भुगतना पड़ता है।
कोरोना काल में टैक्सी संचालकों का आय प्रभावित हो गई है। पार्किंग की उचित सुविधा नहीं है लेकिन पालिका पार्किंग शुल्क में कोई रियायत नहीं दे रही है। - पंकज सिंह टंगड़िया-टैक्सी संचालक बागेश्वर
नगर में दोपहिया वाहन खड़े करने के लिए कोई पार्किंग नहीं है। सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं तो पुलिस चालान कर देती है। इस समस्या का निदान होना चाहिए। - योगेश परिहार युवा बागेश्वर