बागेश्वर में ड्रोन कैमरे से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए बागेश्वर पुलिस ने अब लोगों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखनी शुरु कर दी है। जिले की सीमा में जंगल के रास्ते भी कोई न पहुंच सके, इसके लिए ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देश पर पुलिस लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करा रही है। अब पुलिस ने ड्रोन कैमरे से भी लॉकडाउन पर नजर रखनी शुरु कर दी है। पुलिस ड्रोन से जंगलों पर भी नजर रख रही है, ताकि कोई जंगलों के रास्ते जिले की सीमा में प्रवेश न कर सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि ड्रोन कैमरे से लॉकडाउन पर पैनी नजर रखी जा रही है। कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन की अवहेलना करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद