फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के अधिकांश एटीएम में पैसा नहीं

Tue, 17 Jan 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
money
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में उत्तरायणी मेला जोरों पर है, लेकिन शहर के अधिकांश एटीएम में पैसा नहीं है। शहर के 13 एटीएम में से 10 एटीएम के शटर डाउन हैं। इसके चलते खरीददारी के लिए पहुंचे मेलार्थियों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


बागेश्वर का ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला धार्मिक के साथ ही व्यापारिक महत्व का भी है। लगभग एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले इस मेले में करोड़ों का कारोबार होता है, लेकिन इस साल नोटबंदी के कारण मेला भी प्रभावित हो रहा है।

अभी भी जिले के अधिकांश एटीएम में पैसे नहीं हैं। बागेश्वर नगर में एसबीआई के दो एटीएम सहित बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया आदि विभिन्न बैंकों के 13 एटीएम हैं, लेकिन इस समय केवल तीन एटीएम से ही पैसे निकल रहे हैं।
विज्ञापन


पैसे नहीं होने से एसबीआई का एक एटीएम का शटर गिरा रहा। मेले में आने वाले अधिकांश लोग खरीदारी के लिए रुपए निकालने को एटीएम का रुख कर रहे हैं, लेकिन एटीएम के बंद होने से उन्हें मायूसी हो रही है। सोमवार को भी अधिकांश बैंकों के एटीएम बंद ही रहे। एसबीआई के एटीएम में भीड़ जुटी रही। दोपहर बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में पैसे डालने से लोगों को कुछ राहत मिली। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें