फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे साइलेंट हो गए मोबाइल

Mon, 29 Apr 2019 11:35 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

बागेश्वर वैली में सोमवार को निजी कंपनियों के मोबाइल नेटवर्क धड़ाम हो गए। हजारों उपभोक्ताओं के मोबाइल घंटों तक डिब्बा बन गए। चार-पांच घंटे बाद एक-दो सिग्नल आने के बाद डिब्बे से मोबाइल बनने चालू हुए। 

विज्ञापन


बागेश्वर में मोबाइल नेटवर्क धड़ाम, चार घंटे तक उपभोक्ता परेशान 

जिले में संचार व्यवस्था पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन मोबाइल नेटवर्क धड़ाम हो रहे हैं। सोमवार की सुबह से ही निजी मोबाइल नेटवर्क (एयरटेल, आइडिया, वोडाफोन) ने काम करना बंद कर दिया। सुबह तकरीबन आठ-नौ बजे से मोबाइल फोन से सिग्नल गायब हो गए।

करीब दो-तीन घंटे तक बिना सिग्नल के हजारों उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन डिब्बा ही बने रहे। करीब पौने 12 बजे एक-दो सिग्नल आने शुरू हुए। गनीमत यह रही कि बीएसएनएल का नेटवर्क चालू रहा। सिर्फ बीएसएनएल की ही सेवा सुचारु रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें