कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद अजय टम्टा केंद्र सरकार से संबंधित कोई भी काम नहीं करा पा रहे हैं। कांग्रेस के कार्यों का श्रेय लेने के लिए झूठी बातें प्रचारित कर रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद भाजपा के नुमाइंदों ने कपकोट क्षेत्र का लगातार प्रतिनिधित्व किया और पूरा इलाका पिछड़ा रहा। विधायक ललित फर्स्वाण ने दिन रात दौड़ भाग और मेहनत करके यहां सड़कों के रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाया। इस वक्त विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रयासों से कई सड़कें बन रही हैं।
कुछ की मंजूरी मिली है। पुरानी सड़कों की दशा भी सुधर रही है। वक्ताओं ने कहा कि सड़कों के कई काम पूर्व में सांसद प्रदीप टम्टा ने मंजूर करा दिए थे, लेकिन भाजपा के मौजूदा सांसद और अन्य लोग जगह जगह जाकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस के कामों को श्रेय लेने के लिए जनता से झूठ बोल रहे हैं।
कांगेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद केंद्र सरकार से काम नहीें करा पा रहे हैं। कपकोट का इलाका आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है, लेकिन यहां मोबाइल फोन के टावर खराब पड़े हैं। संचार सेवाएं अस्त व्यस्त हैं। नाकामी छिपाने के लिए सांसद और उनके सहयोग झूठी बातें प्रचारित कर रहे हैं।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि वकील चामू सिंह देवली, ब्लाक अध्यक्ष किसन सिंह दानू, बीडीसी सदस्य महिमन गड़िया, प्रकाश कांडपाल, दीपक गड़िया, हयात बड़ती, गोविंद बिष्ट, हिम्मत सिंह ऐठानी, नरेंद्र कोरंगा आदि ने भाग लिया।