फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने पांच लाख का जुर्माना देकर भी नहीं आ रहे बाज

विज्ञापन
घोर लापरवाही:बागेश्वर बाजार में बगैर मास्क और झुंड में निकले लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
अल्मोड़ा/बागेश्वर। पुलिस कोरोना गाइडलाइन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस माह मास्क का उपयोग न करने और सामाजिक दूरी नियम तोड़ने पर अल्मोड़ा में 2164 और बागेश्वर में में 611 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 4,86,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

पांच नवंबर से बृहस्पतिवार तक एक सप्ताह के भीतर अल्मोड़ा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के बगैर घूमने पर पुलिस ने 1473 और सामाजिक दूरी नियमों की अवहेलना करने पर 691 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। जिले में कुल 2164 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन लाख 64 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूला गया।
वहीं बागेश्वर जिले में एक नवंबर से 11 नवंबर तक पुलिस ने जिलेभर में मास्क न पहनने पर 536 लापरवाह लोगों का चालान कर एक लाख 7200 रुपया जुर्माना वसूला है। सुरक्षित दूरी के उल्लंघन पर 75 लोगों का चालान कर 15 हजार रुपये वसूले गए हैं। मार्च से अब 11 नवंबर तक के चालानों की बात करें तो जिले में मास्क न पहनने पर 12331 लोगों का चालान कर 16 लाख 96 हजार रुपया जुर्माना पुलिस वसूल कर चुकी है। सुरक्षित दूरी का पालन न करने में 3717 लोगों का चालान कर सात लाख आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

बागेश्वर में कोरोना के सात नए मामले
बागेश्वर। बागेश्वर में बृहस्पतिवार को कोरोना के सात नए मामले आए हैं। 12 लोगों को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में कोरोना के 63 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। आठ लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। प्रभारी सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 973 मामले आ चुके हैं। 902 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें